मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर पंचायत की पुरानी बाजार स्थित साहू टोला में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से मोहल्ले वासियों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कायमगंज मोहल्ले में जलजमाव से लोग परेशानजलजमाव की समस्या घर से निकलने वाला दूषित पानी नाला के अभाव में प्रतिदिन सड़कों पर बहता रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले में लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जलजमाव के साथ गंदगी और सड़ांध भरी बदबू से वातावरण दूषित रहता है। इससे जहां मोहल्ले में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है, वहीं बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। राहगीरों को भी ...