मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: मुंगेर,हिप्र.। पूरबसराय में एक कोचिंग सेंटर के प्रशाल में साहित्य प्रहरी की विशेष सभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रो* जयप्रकाश नारायण ने की। सभा में साहित्य प्रहरी के अध्यक्ष यदुनंदन झा द्विज के निधन से भंग हुई कार्यसमिति का पुनर्गठन संरक्षक प्रकाश नारायण सिन्हा, प्रो* जयप्रकाश नारायण एवं अब्दुल्ला बुखारी की देखरेख में सर्वसम्मति से हुआ। अध्यक्ष आचार्य नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष कुमार विजय गुप्त, विजेता मुद्गलपुरी और सुनील सिन्हा मनोनीत हुए जबकि सचिव शिवनंदन सलिल, सह सचिव अलख निरंजन कुशवाहा ओर एहतेशाम आलम तथा संगठन सचिव कुमकुम सिन्हा और कोषाध्यक्ष ज्योति कुमार सिन्हा मनोनीत किए गए। विधि सलाहकार का दायित्व राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता को मिला तो मीडिया प्रभारी विद्यु शेखर सिन्हा बनाए गए। ग्यारह सदस्यीय कार्यसम...