Munger News: सावन से पहले बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांवरियों को होगी परेशानी
मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि, हल्की बारिश या हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद 4 से 5 घंटे बाद ही बिजली आती है। लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि, श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। अगर बिजली की यही स्थिति रही तो देवघर जाने वाले कांवरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जून महीने से ही बिजली की आंख-मिचौली जारी है। विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। रात में अचानक बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। इन्वर्टर भी 2-3 घंटे में जवाब दे जाता है। दुकानदारों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.