मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।सावन मास के पावन अवसर पर गुरुवार की देर शाम नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सावन की सामूहिक खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में सुमधुर संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सावन की हरियाली, प्रेम और उल्लास की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एक्सपर्ट कॉर्नर में हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव महिलाओ...