Munger News: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मुंगेर पुलिस मुस्तैद
मुंगेर, अगस्त 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता।सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर मुंगेर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिले के संवेदनशील और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि असरगंज से संग्रामपुर के बीच पड़ने वाले लगभग 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर पुलिस बल और अधिकारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही नया रामनगर से घोरघट वाले मार्ग पर, जहां भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है ताकि यातायात सुगम बना रहे।
शहरी क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्थाऽ मुंगेर शहर के सभी प्रमुख शिव मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.