Munger News: सार्वजनिक शौचालय व 2.88 लाख की लागत से बने ओपन जिम का उद्घाटन
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने बुधवार को शहरवासियों को दो महत्वपूर्ण जनसुविधाओं की सौगात दी। नप परिसर में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय (टॉयलेट) तथा काली पहाड़ी स्थित अत्याधुनिक ओपन जिम का मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही दोनों परियोजनाएं आम जनता को समर्पित कर दी गईं। खास बात यह है कि काली पहाड़ी में बनाए गए ओपन जिम पर करीब 2 लाख 88 हजार रुपये की लागत आई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक व्यायाम सुविधाएं मिल सकेंगी। मौके पर मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और जमालपुर के समग्र विकास को नई गति देना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय बनने से बाजार एवं नगर परिषद आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.