Munger News: सामूहिक पाठ में गूंजे जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारे
मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर के वनवर्षा हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड इकाई की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा ने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी एकजुटता, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 108 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ इस मौके पर बजरंग दल संयोजक प्रीतम विश्वकर्मा, गौ रक्षा प्रमुख मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.