Munger News: सामान्य ईडीपी बैच का प्रशिक्षण संपन्न, 28 प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मुंगेर में मंगलवार को सामान्य ईडीपी बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रोहन कुमार, संकाय सदस्य सन्नी कुमार एवं देवेंद्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण में फरदा एवं टीकारामपुर की कुल 28 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 25 महिलाएं एवं तीन पुरुष शामिल थे। समापन समारोह में निदेशक रोहन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का व्यावहारिक उपयोग करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। मौके पर संकाय सदस्य देवेंद्र कुमार, सन्नी, कार्यालय सहायक नीतीश कुमार सहित आदित्य एवं कुणाल राज उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.