मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई जगजीवन राम श्रमिक महाविद्यालय (जेआरएस कॉलेज), जमालपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शिव कुमार मंडल तथा मुख्य वक्ता के रूप में साइबर क्राइम ब्रांच के वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार ठाकुर शामिल ...