Munger News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-नृत्य से बच्चों ने मोहा मन
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला ऑडिटोरियम, मुंगेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किलकारी एवं बैजनाथ उच्च विद्यालय, मुंगेर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक समरसता पर आधारित गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा विगत 100 दिनों में जनकल्याण, विकास एवं सुशासन की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.