Munger News: सहयोग शिविर में 243 मामले आए, 170 का मौके पर निष्पादन
मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड की तारापुर दियारा पंचायत अंतर्गत सिलहा में मंगलवार को एडीएम सुमन कुमार साहू के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 243 मामले आए, जिनमें 170 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इस दौरान लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। वहीं, विभिन्न विभागों की ओर से जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में डीआरडीए निदेशक अंजनी सिंह, बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी, सीओ अंजली साईबा, डीएसपी, मुखिया अनिता देवी, पूर्व मुखिया बमबम कुमार चौधरी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.