Munger News: सहयोग शिविर में 148 आवेदन पहुंचे, 137 का मौके पर हुआ निष्पादन
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक अमरेश सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी ने किया। शिविर में पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, सरपंच उर्मिला देवी, पूर्व मुखिया रविन्द्र मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कुल 148 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 137 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लोगों को राहत दी गई। वहीं 11 मामलों को जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए लंबित रखा गया है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.