मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार की महात्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी नौ प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान निकालने के मकसद से लगे इन शिविरों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।​ डीएम निखिल धनराज ने बरियारपुर प्रखंड की करहरिया पश्चिमी पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है。 यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़ऑन द स्पॉट मिला योजनाओं का लाभः करहरिया पश्चिमी में आयोजित शिविर के दौरान डीएम ने सीध...