मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेल इंजन कारखाना, जमालपुर के विभिन्न शॉप में कार्यरत जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 15 रेलकर्मियों को शुक्रवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सीडब्ल्यूएम) बिनय प्रसाद बर्णवाल की अध्यक्षता में अधिकारी सभा कक्ष में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाएं भेंट की गईं। यह भी पढ़ें- महाप्रबन्धक समेत कुल 56 कर्मी सेवानिवृत्तसम्मान समारोह मौके पर सीडब्ल्यूएम ने कहा कि सरकारी सेवा में आने वाला प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिन सेवानिवृत्त होता है। यह सेवा जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों की पहचान हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि रे...