मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 'समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार अभियान' के तहत गुरुवार को मुंगेर जिले की 8,789 महिलाओं को आर्थिक सहायता और ऋण का लाभ मिला। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और जीविका निधि से जुड़ी पहल की शुरुआत पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी गई तथा ऋण स्वीकृत किए गए। मुंगेर जिले की 6,924 महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई। इन महिलाओं को पूर्व में पहली किस्त की राशि नहीं मिल सकी थी। राशि मिलने के बाद अब महिल...