मुंगेर, नवम्बर 26 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय मुंगेर प्रमंडल के तहत मुंगेर और भागलपुर प्रमंडलों के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना की अद्यतन प्रगति और मोकामा-मुंगेर रोड के भू-अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों ने अब तक हुए निर्माण कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। भौतिक प्रगति के आंकड़े संतोषजनक पाए गए। जिसके तहत ​पैकेज-1: 92% कार्य पूर्ण, ​पैकेज-2: 97.5% कार्य पूर्ण, ​पैकेज-3: 82.5% कार्य पूर्ण और ​पैकेज-4: 96% कार्य पूर्ण बताया गया। प्रमंडलीय ​आयुक्त ने सभी पैकेजों के बचे हुए निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा...