मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा क्षेत्र के विकास और साफ-सफाई को लेकर किए जा रहे तमाम दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। स्टेट हाईवे-22 की वर्तमान स्थिति इस प्रशासनिक शिथिलता का जीता-जागता प्रमाण है। यहां मुख्य सड़क पर लगातार बह रहे नाले के गंदे पानी और बीच सड़क पर फेंके जा रहे कचरे के अंबार ने स्थानीय निवासियों,दुकानदारों और राहगीरोंो परेशान कर दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि, पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है, जिससे महामारी फैलने की आशंका है। ​सड़क किनारे और बीचों-बीच फेंके गए कचरे के ऊंचे-ऊंचे ढेर न सिर्फ स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि गंभीर हादसों को भी खुला आमंत्रण दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: बुडको ...