Munger News: सदर अस्पताल में शव वाहन नहीं मिला तो निजी गाड़ी का होगा इंतजाम, रोगी कल्याण समिति देगी खर्च
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने या पोस्टमार्टम के बाद शव को गंतव्य तक भेजने के लिए अब परिजनों को लाचार होकर ठेले या ई-रिक्शा का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अस्पताल में सरकारी शव वाहन उपलब्ध न होने की स्थिति में प्रबंधन परिजनों के लिए निजी वाहन की व्यवस्था करेगा। इस सेवा पर होने वाला पूरा खर्च रोगी कल्याण समिति के मद से वहन किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने इस व्यवस्था को मुस्तैदी से लागू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शव वाहन की सुविधा मौजूद है, जिसका उपयोग शवों को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। हालांकि, हाल के दिनों में आमजन के माध्यम से ऐसी शिकायतें मिली हैं कि वाहन न मिलने पर परिजन मजबूरी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.