Munger News: सदर अस्पताल में लगा दिव्यांग बोर्ड, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की 45 दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच
मुंगेर, नवम्बर 20 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को दिव्यांगजनों को सुगमता से दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान हड्डी, मानसिक और नेत्र रोग से पीड़ित कुल 45 दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में पूरी की गई। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग बोर्ड में कुल 45 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया था। इनमें हड्डी रोग से जुड़े कुल 32 दिव्यांगों की जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निरंजन कुमार द्वारा की गई। वहीं, मानसिक रूप से दिव्यांग 7 मरीजों की जांच फिजिशियन डॉ. रमन कुमार ने की, जबकि नेत्र संबंधी दिव्यांगता से पीड़ित 6 लोगों की जांच नेत्र विशेषज्ञ डॉ. किष्टो द्वारा की गई। सिविल सर्जन ने बताया कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.