Munger News: सदर अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने मांगा डॉक्टर का इस्तीफा
मुंगेर, सितम्बर 5 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल की व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मिर्ज़ापुर बरदह निवासी 60 वर्षीया शाह बानो की इलाज के दौरान शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने दोषी कर्मियों के इस्तीफे और मुआवजे की मांग की। मृतका के पुत्र मोहम्मद जावेद आलम ने बताया कि, उनकी मां शाह बानो का ब्लड शुगर लेवल अचानक काफी बढ़ गया था। स्थिति बिगड़ते देख शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह से दोपहर तक इलाज चल रहा था, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद मरीज की तबीयत अचानक अधिक बिगड़ने लगी。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.