Munger News: सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया कातिलाना हमला, जूते से पीटा और आंख में डाला स्प्रे
मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में बुधवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि पर उनके पति डॉ. कृष्ण गोपाल ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि जूते से पीटते हुए उनकी आंखों में केमिकल स्प्रे उड़ेल दिया। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। अस्पताल पहुंचते ही शुरू की बदसलूकी और मारपीटः डॉ. निधि द्वारा कोतवाली थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, वह बुधवार सुबह सदर अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान उनके पति डॉ. कृष्ण गोपाल (जो जेएलएनएमसीएच में डॉक्टर हैं) वहां पहुंचे और उनके साथ उलझ गए। देखते ही देखते उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.