मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल मुंगेर की स्वास्थ्य सेवाओं और आंतरिक व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार अपराह्न सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कार्यशैली में कई गंभीर खामियां और लापरवाहियां उजागर हुईं, जिस पर सिविल सर्जन ने गहरी नाराजगी जताते हुए उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उनके साथ डीआईओ डॉ मो. फैजउद्दीन और अस्पताल प्रबंधक मो. तौसीफ हसनैन मुख्य रूप से मौजूद थे। ​

ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में सुधार के निर्देश ओपीडी और वाइटल काउंटर पर पसरी अव्यवस्था पर फटकारः ​अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लेने के दौरान यह बात सामने आई कि वाइटल क...