मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता सदर अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ और लगातार सिमटती स्वास्थ्य सुविधाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल में स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त बेड तक नसीब नहीं हो पा रहे हैं। इलाज के अभाव और बदइंतजामी के बीच मरीज व उनके परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

स्थिति की गंभीरता मंगलवार को जब 'हिंदुस्तान' की टीम सदर अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड पहुंची तो वहां का नजारा बेहद भयावह और हैरान कर देने वाला था। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचे मरीज मोहम्मद अब्दुल गफ्फार को जब वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं मिला, तो लाचार स्टाफ नर्स ने उन्हें वार्ड के काउंटर पर बने पक्के स्लैब के ऊपर ही लिटा दिया और वहीं पर स्लाइन ...