Munger News: सदर अस्पताल में अब सुबह-शाम डॉक्टरों का वार्ड राउंड अनिवार्य
मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए अब चिकित्सकों को सुबह और शाम नियमित रूप से वार्ड राउंड लगाना होगा। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार को इस बाबत कड़ा निर्देश जारी किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि मॉडल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि डॉक्टर वार्ड का दौरा कर चिकित्सीय परामर्श नहीं दे रहे हैं। यह स्थिति न केवल चिकित्सीय नियमों के प्रतिकूल है, बल्कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले पर संज्ञान लिए जाने के बाद अस्पताल उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नए निर्देशों के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को प्रातः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.