Munger News: सदर अस्पताल: टेक्नीशियन के अवकाश पर जाने से 1 अक्टूबर तक अल्ट्रासाउंड जांच ठप, गर्भवतियां परेशान
मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गर्भवतियों के लिए संचालित अल्ट्रासाउंड जांच सेवा सोमवार से पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में कार्यरत एकमात्र टेक्नीशियन के 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अवकाश पर चले जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रबंधन ने इस संबंध में केंद्र के बाहर एक सूचना नोटिस भी चिपका दिया है। गौरतलब है कि सदर अस्पताल में स्थायी अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से एक्स-रे जांच टेक्नीशियन ही गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। केवल एक कर्मी के भरोसे व्यवस्था चलने के कारण अक्सर छुट्टियां होते ही सेवाएं बाधित हो जाती हैं। सोमवार को जांच केंद्र बंद मिलने से दूर-दराज से पहुंची लगभग दो दर्जन गर्भवती महिलाओं को बिना जांच कराए निराश होकर वापस लौटना पड़ा।सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.