Munger News: सत्ता संरक्षित अपराधियों के सामने नतमस्तक है शासन-प्रशासन : सपा
मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती हत्या, लूट, डकैती, चोरी, छिनतई और रंगदारी की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के सामने शासन-प्रशासन नतमस्तक है।
अपराधियों का बढ़ता मनोबल उन्होंने कहा कि सुशासन पार्ट-टू में अपराधियों का बढ़ता मनोबल चिंता का विषय है। सांसद-विधायक के काफिले में चलने वाली भीड़ में अब नेता-कार्यकर्ताओं के बजाय भू-माफिया, शराब माफिया, नशे के कारोबारी, सट्टा माफिया और अन्य अवैध कारोबारियों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसकी जांच की मांग की।
विशिष्ट घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.