मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। ​सड़क हादसे में घायल होने वाले पीड़ितों को अब इलाज के लिए पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.50 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने लगी है। इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा सीधे अस्पताल को वहन किया जाएगा। दुर्घटना की तारीख से लेकर सात दिनों तक इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। मुंगेर जिले में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ चिन्हित निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हादसे के बाद शुरुआती एक घंटे यानी 'गोल्डन आवर' में घायल को तत्काल इलाज उपलब्ध कराकर मौतों के आंकड़ों पर अंकुश लगाना है। यह भी पढ़ें- Siwan News सड़क हादसे में घायलों का नौ निजी अस्पतालों में ...