Munger News: सड़क हादसे में मृत पिंटू दास का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुंगेर, जुलाई 31 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 45 वर्षीय पिंटू दास का शव गुरुवार को घर लाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुलेखा देवी दहाड़ मारकर रो रही थी। वह पति के शव से लिपटकर कह रही थीं, अब बच्चों का परवरिश कैसे होगा। परिजनों ने बताया कि, बुधवार की शाम पिंटू दास मोटरसाइकिल से अपने ससुराल मिल्की बनाहरा जा रहा था। इसी दौरान भेमासी पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल की हाइवा से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह मोटरसाइकिल पिंटू दास की बाइक से जा भिड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिंटू दास मजदूरी करने के साथ-साथ बैंड पार्टी में वाद्य यंत्र बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.