Munger News: सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, बदहाली पर राजद ने प्रशासन को घेरा
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय भाजपा विधायक पर निशाना साधा है। राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव और युवा राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने संयुक्त बयान जारी कर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर नाराजगी जताई।
शहर की बदहाल स्थितिराजद नेताओं ने कहा कि शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। टाउन हॉल मुख्य गेट से आजाद चौक, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे से राजीव गांधी चौक होते हुए आजाद चौक, चुआबाग वी-मार्ट से लल्लू पोखर बजरंगबली मंदिर तक जाने वाली सड़क समेत कई मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति ऐसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.