मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड अंतर्गत सजुआ पंचायत की वार्ड संख्या 14 मासूमगंज में मुख्य सड़क की स्थिति नारकीय बनी हुई है। सड़क से ऊंचा नाला निर्माण के कारण जलजमाव की समस्या विकराल होती जा रही है। सालों भर सड़क पर पानी जमा रहता है और पानी होकर ही लोग आवागून करते हैं। मासूमगंज बाजार आने वाले सादपुर एवं माधोपुर सहित अन्य जगहों के लोगों को भी इसी नाले का गंदे पानी से होकर बाजार आना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण बबलू राम, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, अनुज राम, बबलू शाह ,संजय कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि सड़क से अधिक ऊंचा नाला निर्माण के कारण यह स्थिति बनी हुई है। पंचायत प्रतिनिधि का इस ओर कभी ध्यान नहीं गया है, जिसके कारण हमलोग गंदे पानी से होकर आवागमन करते हैं। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित क...