Munger News: सड़क पर जगह-जगह गड्ढा, वाहन चालकों को परेशानी
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर तीन बटिया चौक की सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर दर्जनों जगहों पर बड़ा- बड़ा गड्ढा हो गया है। चौक से लेकर ओवरब्रिज के निचले हिस्से तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क में जगह-जगह बन आए गड्ढों से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश होने से गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को पता नहीं चल रहा है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। तीन बटिया चौक से आगे माणिक मार्केट के समीप सड़क के एक ओर भी गड्ढा है। इस जगह भी गड्ढे के कारण वाहनों के पलटने का भय बना रहता है। श्रावणी मेला के समय भी गड्ढे को नहीं भरा गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे के कारण कांवरिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: आज 14 पंचायतों में सहयोग शिविर, लोग आवेदन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.