Munger News: सड़क पर अचेत पड़े वृद्ध को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, चल रहा इलाज
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर एसएच-22 पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे सड़क पर अचेत पड़े 70 वर्षीय वृद्ध को डायल 112 की पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया,जहां उनका इलाज आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक डा. मनोज कुमार की देखरेख में चल रहा है। वृद्ध की पहचान मो.हामिद के पुत्र मो.शराफत के रूप में हुई है, जो किसी काम से तारापुर आए थे।
घटना का विवरण इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे सड़क के बीच गिरकर अचेत हो गए। सड़क पर वृद्ध को गिरा देखकर आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में भी जुटे रहे। इसी बीच तारापुर थाना की डायल 112 पुलिस वाहन से गुजर रहे पुअनि अनिकेत झा की नजर सड़क पर पड़े वृद्ध पर पड़ी।
पुलिस का योगदान उन्होंने वाहन रोककर सिपाही राजु कुमार गुप्ता व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.