Munger News: सड़क के गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दिनभर लगता रहा जाम
मुंगेर, सितम्बर 11 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड में गुरुवार को भी दिनभर सड़क जाम की स्थिति बनी रही। बरियारपुर से सोतीपुर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण लोगों को बाजार आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। छोटे वाहनों के चालकों को भी जाम से निकलने में काफी परेशानी हुई। सड़क पर लगातार जाम लगे रहने से बरियारपुर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फोरलेन पर भी सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही। एनएच-80 पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। सोतीपुर के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण वाहनों के परिचालन में और परेशानी हो रही है। खासकर बड़े वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.