मुंगेर, सितम्बर 16 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के मानगढ़-सिंघिया सड़क पर मंगलवार देर शाम पानी में डूबने से 16 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। मृतक मानगढ़ निवासी गौतम राम का पुत्र था। हादसा साध बाबा स्थान कुआं के समीप हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के अनुसार, आयुष धरहरा स्थित विनायक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। मंगलवार को शिक्षक विनायक भालचंद्र करीब 15 बच्चों को मानगढ़-सिंघिया सड़क पर घुमाने ले गए थे। इसी दौरान शिक्षक बच्चों की फोटो ले रहे थे। बताया गया कि, आयुष रील बनाने लगा। इसी क्रम में पैर फिसलने से वह पीछे की ओर पानी में जा गिरा और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद छात्रों और ग्रामीणों ने तत्काल आयुष को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्व...