Munger News: सड़क किनारे बरसाती नदी में मिला वृद्ध का शव
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक बरसाती नदी से 75 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खड़िया गांव निवासी नागो दास के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार सुबह से लापता था नागो दास
परिजनों की चिंता परिजनों ने बताया कि नागो दास रविवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण सड़क की ओर गए, तो बरसाती नदी में एक शव तैरता नजर आया। पास जाकर देखने पर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.