मुंगेर, सितम्बर 14 -- Munger News: तारापुर, निज संवाददाता। सोमवार को होने वाले तीज पर्व की तैयारी को लेकर रविवार को तारापुर बाजार में पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पूजन सामग्री, फल, मिठाई, नए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। वहीं, ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए तारापुर-देवघर एवं तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर फल व पूजन सामग्री की बिक्री के लिए बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगा दी गई थीं। इन दुकानों पर सड़क पर खड़े होकर लोग खरीदारी करते रहे, जिससे मुख्य मार्ग पर पूरे दिन यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : तीज को लेकर बाजार गुलजार, शाम तक उमड़ी भीड़ सड़क के दोनों किनारों पर दुकानों और खरीदारों की भीड़ के कारण मार्ग काफी संकरा हो गय...