Munger News: सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर की ओर से बुधवार को जमालपुर प्रखंड के पाटम पूर्वी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या- 231 पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं लाभार्थियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, जिला महिला सशक्तिकरण हब, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह निषेध, लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम तथा साइबर क्राइम जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक शालीग्राम प्रसाद, लैंगिक विशेषज्ञ मो. महबूब आलम, वित्तीय साक्षरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.