मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। मंगलवार की शाम तेज बारिश और गर्जना के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से संग्रामपुर बस्ती की एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान संग्रामपुर निवासी डब्लू मंडल की 36 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के अनुसार, रूबी देवी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किसी काम से खेत की ओर गई थीं।

घटना का विवरण शाम में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ जोरदार गर्जना होने लगी। इसी दौरान खेत के आसपास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में रूबी देवी आ गईं। वह मौके पर ही गिर पड़ीं। खेत में मौजूद लोगों ने रूबी देवी को जमीन पर गिरा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपु...