Munger News: संग्रापुर के मौनी महादेव मंदिर के पास नाला निर्माण का रास्ता साफ, डीएम ने सुलझाया विवाद
मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।संग्रामपुर बाजार स्थित मौनी महादेव मंदिर के पास लंबे समय से अटके बुडको के नाला निर्माण कार्य का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने खुद मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों की आपत्तियों का समाधान करते हुए बुडको को तुरंत काम शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण स्थल और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण को लेकर अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी बातों को सुना और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। इसके बाद उन्होंने बुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और संबंधित अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.