Munger News: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन धारण का संदेश
मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीमारवाड़ी धर्मशाला मंदिर प्रांगण में श्रीमहामाया शक्तिधाम मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं के रस में सराबोर हो गए। वृंदावन धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पूज्या डॉ. लवी मैत्रेयी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर गोवर्धन धारण तक की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान रहा। कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल दुष्टों के विनाश के लिए नहीं, बल्कि धर्म की पुनस्र्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए हुआ। यह भी पढ़ें- Munger News: भगवान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.