मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर गांव में भक्ति का माहौल रहा। सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर महाने नदी से जल भरा। इसके बाद भजन-कीर्तन क साथ शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल कन्या मध्य विद्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत पूजा के साथ यात्रा संपन्न हुई। आयोजन समिति ने बताया कि 9 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से कथा होगी। कथा वाचन प्रसिद्ध कथा वाचिका श्याम लाडली सिद्धि मां करेंगी。

शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण -------- बीडीओ ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण टेटियाबंबर,एसं। गुरुवार को बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने प्रखंड क्षेत्र ...