मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण सेतु पार करते ही बेगूसराय जिले के शालीग्रामी के पास गुरुवार की शाम को एक अनियंत्रित ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो मुंगेर टैक्सी स्टैंड से करीब 12 यात्रियों को लेकर बलिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन शालीग्रामी के समीप पहुंचा, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो तेज रफ्तार में पलट गया। घटना की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को तत्काल इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान बलिया थ...