मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के मद्देनजर और उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दुकान और अस्थाई निर्माण कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Munger News: सावन में सुगम यातायात को लेकर सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमणअभियान का संचालन अंचल अधिकारी अंजलि के नेतृत्व में और जिला परिवहन पदाधिकारी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान सुबह से शुरू होकर तेलिया तालाब से लेकर कृष्ण सेतू तक चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरे अभियान के...