Munger News: श्रावणी मेला में 12 दिन शेष, कच्ची कांवरिया पथ पर अब भी अधूरे हैं कई कार्य
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत में अब केवल 12 दिन शेष हैं। आगामी 30 जुलाई से लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। इसे लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने 20 जुलाई तक सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब भी कई स्थानों पर तैयारियां अधूरी हैं। रहमतपुर चौक के समीप कच्ची कांवरिया मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें अबतक मिट्टी भराई नहीं हो सकी है। मार्ग पर गंगा बालू बिछाने का कार्य भी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। मार्ग पर कांवर स्टैंड और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बनाए गए बेंच क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी अबतक मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है। पीएचईडी विभाग की ओर से कमरांय के समीप अस्थायी शौचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.