मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज 21 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन कांवरिया पथ पर पीएचईडी की ओर से तैयारियां अब भी अधूरी हैं। मार्ग में बनाए गए शौचालयों और उसकी टंकियों तथा स्नानागारों की अबतक समुचित साफ-सफाई नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल जलाभिषेक के लिए जाने वाले लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को स्वच्छता संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग की ओर से फिलहाल विभिन्न स्थानों पर शौचालयों और स्नानागारों का रंग-रोगन कराया जा रहा है, जबकि सफाई व्यवस्था अब भी उपेक्षित बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: निबंध पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता के साथ पौधरोपणमुंगेर प्रशासन की तैयारियाँ इधर, मुंगेर जिला प्रशासन ने 15 जुलाई तक बिजली, पेयजल,स्वास्थ्य, आवासन,कांव...