Munger News: श्रमिकों के हक के लिए नगर निगम का घेराव करेंगे कर्मचारी: केशरी
मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर नगर निगम प्रशासन द्वारा कर्मियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी से नाराज श्रमिकों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को नगर निगम परिसर के समीप आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर निगम का घेराव किया जाएगा और बोर्ड की आगामी बैठक को बाधित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि श्रमिकों को समय पर मजदूरी न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी दैनिक मजदूरों, स्थाई कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को भुगतान के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं महामंत्री हीरा राउत और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने एनजीओ को दिए जा रहे पैसों पर सवाल उठाते हुए पारदर्शी व्यवस्था की मांग की। इस अवसर पर कालीचरण यादव, जुलुम यादव, पप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.