Munger News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी पर्व
मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी के साथ सोमवार को जिले में नागपंचमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थित विषहरी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध, धान का लावा, फल-फूल,कटहल का कोवा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा सदस्यों की रक्षा की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। नागपंचमी को लेकर सुबह से ही घर-घर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीवारों पर गोबर से नाग-नागिन की आकृतियां बनाईं। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.