Munger News: शीशम के पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर-हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग पर बंबर कुशवाहा टोला के समीप सोमवार की सुबह शीशम के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान टेटिया गांव निवासी सोनू बिंद की 20 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पेड़ से शव लटका देखा। कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर टेटियाबंबर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी डीएसपी प्रभात रंजन, अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। वहीं साक्ष्य संकलन के लिए एफएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.