Munger News: शिव-पार्वती विवाह की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा वाचिका श्याम लाडली सिद्धि मां ने श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि, भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को भक्ति, धर्म और सदाचार के मार्ग पर ले जाता है तथा जीवन को सकारात्मक दिशा देता है। कथा के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। कलाकारों ने शिव-पार्वती विवाह, भूत-बैताल और शिव तांडव की जीवंत प्रस्तुति दी। श्मशान में जलती चिता और भगवान शिव के श्मशान वास से जुड़ा दृश्य देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण और शिव के जयघोष से पूरा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.