मुंगेर, अक्टूबर 16 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। खड़गपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव में आईटीसी मिशन एवं सेवा भारत के सहयोग से सेवा सुनहरा शक्ति केंद्र (एसएसएसके) की ओर से योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधार कार्ड लिंक कराने में सहयोग किया गया। शिविर में एसएसएसके प्रभारी संगीता, डाकघर के एबीपीएम, बीपीएम, ओवरसियर, पशु सखी, जीविका एवं सेवा भारत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनका लाभ लेने में सहायता प्रदान करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...